फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The measurement of district panchayat premises will be done, investigation will be done

जिला पंचायत परिसर की कराई पैमाइश, होगी पड़ताल

Sat, 18 Jun 2022 06:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 06:06 PM IST
विज्ञापन
The measurement of district panchayat premises will be done, investigation will be done
एटा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष से जुड़ी संपत्तियां कुर्क करने का आदेश किया जा चुका है। अब प्रशासन ने जिला पंचायत परिसर की पैमाइश भी शुरू करा दी है। देखा जा रहा है कि किसी तरह का अतिक्रमण कर अवैध निर्माण तो नहीं कराया गया है। शहर के जीटी रोड से रेलवे रोड तक जिला पंचायत की जमीन है। जिस पर जिला पंचायत कार्यालय, सभाकक्ष, गेस्ट हाउस और अधिकारियों, कर्मचारियों के आवासों के अलावा दुकानें व मार्केट भी बने हुए हैं। पूर्व में जो भी जिला पंचायत अध्यक्ष रहे, अपने अनुसार यहां निर्माण कराते रहे। अब सरकारी संपत्तियों पर अतिक्रमण को लेकर बरती जा रही सतर्कता के मद्देनजर जिला पंचायत परिसर की जमीन की भी पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शुरूआती रूप से तहसील सदर की राजस्व टीम से पैमाइश करा ली गई है। तहसीलदार सदर सीपी सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेश पर पैमाइश की गई है। इसमें जिला पंचायत के अधीन जमीन के कुल रकबे की पैमाइश कर जिला प्रशासन को रिपोर्ट सौंपी गई है। आगे की कार्रवाई जिला प्रशासन स्तर पर संबंधित विभागों के माध्यम से कराई जाएगी। एडीएम प्रशासन आलोक कुमार ने बताया कि जिला पंचायत की भूमि की वास्तविक स्थिति पता करने के लिए जांच कराई जा रही है। कहीं अतिक्रमण है तो हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed