फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The mass rape of married

विवाहिता से किया सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 21 Mar 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Sat, 21 Mar 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
कासगंज बरेली मार्ग पर गोलाकुंआ के निकट नामजदों ने बदायूं के सहसवान की एक विवाहिता के साथ
विज्ञापन

दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। विवाहिता ने दुष्कर्म के आरोप की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
एसपी के निर्देश पर सीओ मामले की जांच पड़ताल कर रहे है। शनिवार की देर रात्रि तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी।


विवाहिता ने यह वारदात शुक्रवार की रात्रि की बताई है। विवाहिता का कहना है कि सहसवान के सकुर्रा से अपने पति के साथ टेंपो से कासगंज आ रही थी। कछला पुल निकलने के बाद गोलाकुंआ के निकट मैजिक में सवार एक युवक ने टेंपो को रुकवा लिया और विवाहिता को जबरन खेतों की ओर ले गए। जहां पर तीन नामजद आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पति को भी आरोपी धमकाते रहे। विवाहिता ने दुष्कर्म के आरोप की तहरीर सतेंद्र शर्मा निवासी अकराबाद सहसवान एवं देवेश एवं रघुराज निवासी भोगपुर सहसवान के खिलाफ दी है।


सोरो पुलिस ने तहरीर की जांच पड़ताल शुरू की लेकिन पुलिस तहरीर के तथ्यों से संतुष्ट नहीं है। इसके बाद एसपी के निर्देश पर सीओ एके सिंह ने मामले की जांच पड़ताल की। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

एसपी विनय कुमार यादव ने बताया कि प्रधानी व राशन डीलर का विवाद सतेंद्र से चल रहा है। पूर्व में भी सहसवान थाने में एक मामला दर्ज कराया गया है। यह पूरा मामला पेशबंदी का है। घटना के जो भी साक्षी है उन सब के अलग-अलग बयान है। सीओ एके सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच पड़ताल में मामला पूरी तरह से संदिग्ध है। सहसवान पुलिस से भी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed