{"_id":"69d155e0b47a7864a602b7d1","slug":"the-marriages-of-seven-underprivileged-girls-were-celebrated-with-great-pomp-and-grandeur-during-hanuman-janmotsav-etah-news-c-163-1-eta1003-148707-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हनुमान जन्मोत्सव में धूमधाम से हुआ सात निर्धन कन्याओं का विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हनुमान जन्मोत्सव में धूमधाम से हुआ सात निर्धन कन्याओं का विवाह
Sat, 04 Apr 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
जलेसर में हनुमान जन्मोत्सव पर सामुहिक विवाहर कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद
जलेसर। नगर के महावीरगंज के प्राचीन पसीने वाले हनुमान दरबार में हनुमान जन्मोत्सव के समापन पर सात निर्धन कन्याओं का विवाह कराया गया। मंदिर में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह समारोह में शुक्रवार की रात को सभी सात कन्याओं की बरात पहुंची। यहां भक्तों ने बरातियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
रात में सभी वैवाहिक कार्यक्रम विधि विधान से संपन्न होने के बाद शनिवार की सुबह सातों कन्याओं को विदा किया गया। विदा में सभी कन्याओं को भक्तों ने बेड, टीवी, अलमारी, बक्सा, गद्दे, बर्तन गृहस्थी का सभी सामान सहित जेवरात एवं नकदी भेंट की हैं। बरात मां गायत्री स्कूल से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए हनुमान मंदिर पहुंची। मंदिर के महंत पवन तिवारी ने बताया कि नगर की जनता और मंदिर समिति के सहयोग से इस समारोह में किरन-धर्मवीर, रिंकी-योगेश कुमार, सोनाली-शिवा, मोनिका-कलुआ, काजल-शैलेंद्र, शिवानी-अनिल कुमार, पायल-राजकुमार परिणय सूत्र बंधन में बंधे हैं। समारोह में सुरेश चंद्र वार्ष्णेय, यतीश चंद्र गुप्ता, दीपक बाबा वार्ष्णेय, पवन ठाकुर, डॉ. लालता प्रसाद पालीवाल सहित अनेक भक्त मौजूद रहे।