फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The major route into the city transport

प्रमुख मार्ग ट्रांसपोर्ट नगर में परिवर्तित

Wed, 18 Nov 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 18 Nov 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
The major route into the city transport
नगर के कई प्रमुख मार्ग ट्रांसपोर्ट नगर में परिवर्तित हो गए हैं लेकिन यातायात पुलिस और सिविल पुलिस सब कुछ जानकर भी अनजान बनी हुई है। बाजार और प्रमुख मार्गों पर लोड-अनलोड वाहन खड़े होने से जाम की स्थिति बनती है।  
विज्ञापन

नगर मेें यातायात नगर का अभाव लंबे समय से बना हुआ है। ट्रांसपोर्टर वाहनों को सड़क पर ही खड़ा करते हैं। माल गोदाम रोड, सरकूलर रोड़ पर भी लोड वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है। नावल्टी रोड पर तो यातायात नगर के रूप में दिखाई देता है। यहां पूरे दिन  सड़क के दोनों और वाहन खड़े दिखाई देते है।
विज्ञापन


ट्रक, मैजिक, मेटाडोर व अन्य वाहनों से माल आता जाता है। कैला के थोक व्यापारियों द्वारा लोडेड वाहन खाली कराने के बाद कूड़ा करकट को भी सड़क पर ही डाल दिया जाता है। यह मार्ग काफी संकरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्ग पर वाहनों के खड़े होने से लोगों को आवागमन करने में काफी दिक्कत होती है। पूर्व में भी प्रशासन ने साफ सफाई को लेकर थोक व्यापारियों को चेतावनी दी थी लेकिन अब प्रशासनिक लापरवाही से हालात जस के तस है।


सड़क के दोनों और आड़े तिरछे खड़े वाहनों पर भी पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्रवाई न किए जाने से इनके हौंसले बुलंद हैं। शहर का नावल्टी रोड हो या मालगोदाम रोड दोनों मार्ग पर लोडेड वाहनों के सड़क पर खड़ा होने से यहां जाम के हालात बनते है। पूरे दिन लोग वाहन चालकों की लापरवाही से परेशान होते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed