फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The Leela henna competitors, collective song echo

प्रतियोगियों ने रचाई मेंहदी, सामूहिक गीत गूंज

Sat, 30 Jan 2016 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Sat, 30 Jan 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
The Leela henna competitors, collective song echo
 कुतुकपुर स्थित श्री गणेश आवासीय इंटर कालेज जनपदीय छात्र प्रतिभा सृजन समारोह के दूसरे दिन मेंहदी , सामूहिक गीत , चित्रकला  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 11 विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। समारोह की अध्यक्षता जिला विकास प्रबंधक नावार्ड धर्मवीर सिंह , मुख्य अतिथि डीएस वर्मा  रहे।
विज्ञापन

कालेज में सबसे पहले सामूहिक गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया। बच्चों के गाने पर उपस्थित लोग झूमते नजर आए। साथ ही तालियां भी बजाई। बाद में कई तस्वीर बनाई ,जिस देख उपस्थित अतिथि ने बच्चों की पीठ थपथपाई। इसके बाद मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने हाथों पर खूबसूरत मेहंदी रचाई। जिस पर उन्होंने खूब वाहवाही लूटी।  इस दौरान कालेज के अलावा पीआरएस स्कूल , राजमाल इंटर कालेज ,सत्यवीर सिंह वर्मा इंटर कालेज ,एसबी पब्लिक स्कूल ,श्रीस्वामी आत्मानंद इंटर कालेज ,डा.साक्षी महाराज स्कूल ,श्री स्वामी अखण्डानंद पब्लिक स्कूल ,मॉ शारदे इंटर कालेज सहित 11 स्कूलों के बच्चाें ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधानाचार्य भगवान सिंह , लाखन सिंह,मानपाल सिंह , पवन कुमार ,डालचंद्र वर्मा , गेंदालाल वर्मा  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed