{"_id":"7a02c0413f4963c64a3a08b5ab682491","slug":"the-killing-of-rural-shovel-tube-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल पर ग्रामीण की फावड़े से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवेल पर ग्रामीण की फावड़े से हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Tue, 24 Mar 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला थान में सोमवार की रात्रि को गांव के ट्यूबवेल को ग्रामीण वृद्ध की फावड़े से प्रहार करके हत्या कर दी, जबकि मृतक के भतीजे दूसरे ग्रामीण को फावड़ा प्रहार करके गंभीर घायल कर दिया। घायल को गंभीर अवस्था में अलीगढ़ मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया है। तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। हत्या का शिकार ऊदलसिंह 75 वर्ष हुआ।
बताया गया कि रात्रि के समय ऊदल सिंह अपना ट्यूबवेल चला रहे थे। उनका भतीजा भूपसिंह(50) पास के ही खेत में पानी लगा रहा था। इसी बीच आरोपी पातीराम, पप्पू एवं जोगेंद्र मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फावड़े से प्रहार करके ऊदल सिंह की हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारोपियों ने भूप सिंह को खेत में घेर कर फावड़े से प्रहार कर गंभीर घायल कर दिया। सुबह के समय लोगों को मामले की जानकारी हुई। बताया गया कि होली से पहले हत्यारोपियों से झगड़ा हो गया था, जिसकी रंजिश दोनों परिवारों के बीच चल रही थी।
जिसके चलते हत्या को अंजाम दिया गया। घटना की रिपोर्ट नेमसिंह ने हत्यारोपियों के खिलाफ दर्ज कराई है। ऊदल सिंह के परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना पुलिस की सूचना पर एसपी विनय कुमार यादव एवं सीओ एके सिंह भी मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार को पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए हैं।