फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The invitation to the incidents : are kept in the open transformer

हादसों को न्यौता: खुले में रखे हैं ट्रांसफार्मर

Sat, 02 May 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sat, 02 May 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
The invitation to the incidents : are kept in the open transformer
गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोड पड़ने के चलते ट्रांसफार्मरों के फुंकने का
विज्ञापन
सिलसिला भी शुरू हो गया है। वहीं शहर में विभिन्न इलाकों में खुले में रखे ट्रांसफार्मर हादसों को न्यौता दे रहे हैं। इनके चारों ओर विभाग ने फ्रेंसिंग की कोई व्यवस्था नहीं की है। हालांकि विभागीय अधिकारियोें का कहना है कि ट्रांसफार्मरों पर लोड ज्यादा न पड़े इसे देखते हुए इनके पास अतिरिक्त 100-100 केवी के 86 ट्रांसफार्मर रखवाए गए हैं।


तेज गर्मी पड़ने के चलते घर, दुकानों में एसी, कूलर चल रहे हैं। इसके चलते ट्रांसफार्मरों पर भी लोड पड़ रहा है। क्षमता कम है और लोड ज्यादा। इससे वह इसे सहन नहीं कर पा रहे और फुंक रहे हैं। गत दिनों प्रेमनगर चौराहे पर लगा ट्रांसफार्मर रात को धू-धू कर जल उठा। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी ऐसी घटना हो चुकी है। गांव देहात में फुंकने वाले ट्रांसफार्मर तो कई-कई महीने तक बदले तक नहीं जा रहे हैं।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि गर्मी में एसी, कूलर आदि चलने के कारण लोड ज्यादा पड़ने से केबल गर्म हो जाती हैं। इससे तार आपस में चिपकने से ट्रांसफार्मर फुंक जाते हैं। इसी के चलते विभाग द्वारा लोड ज्यादा न पड़े इसलिए 100-100 केवी के 86 ट्रांसफार्मर अतिरिक्त रखवाए गए हैं। पूरे शहर में 350 ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं।

दूसरी ओर, शहर में जगह-जगह रखे लगभग 35 ट्रांसफार्मर ऐसे हैं जिनके चारों ओर सुरक्षा की दृष्टि से फ्रेंसिंग नही हो रही है। खुले में रखे यह ट्रांसफार्मर हादसों को न्यौता दे रहे हैं। उपखंड अधिकारी प्रथम गोपीचंद्र भास्कर का कहना है कि ट्रांसफार्मरों के आगे फ्रेंसिंग कराए जाने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही यह काम पूरा हो जाएगा।


देखो यह बिजली का खेल रोस्टर हो गया फेल
कस्बा में 15 दिन से बिजली की अव्यवस्था चल रही है और विभागीय अधिकारी सोए हुए हैं। इसके चलते उपभोक्ताओं को गर्मी के मौसम में परेशानी हो रही है, वहीं बिजली से चलते वाले उपकरण भी शोपीस बन रहे हैं। बिजली न मिलने से लोगों में रोष है। अवधेश, डा. रूपराम वर्मा, चंद्रपाल सिंह, वीरेश, मुनीश, लाखन सिंह आदि ने बैठक में रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed