{"_id":"68c066d544deeedd4003e5bd","slug":"the-inspector-beat-up-the-pump-owner-for-not-giving-petrol-without-helmet-etah-news-c-163-1-eta1001-138714-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हेलमेट बिना पेट्रोल न देने पर दरोगा ने पंप मालिक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हेलमेट बिना पेट्रोल न देने पर दरोगा ने पंप मालिक को पीटा
Tue, 09 Sep 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
महिला पुलिसकर्मी से वाद-विवाद करता आरोपी पवन। स्रोत वीडियोग्रेव
एटा। शहर के आगरा रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर सोमवार रात लगभग 9 बजे अफरा-तफरी मच गई। बिना हेलमेट के पहुंचे बाइक सवार दो लोगों ने पेट्रोल न मिलने पर हंगामा किया। इनमें से आशीष यादव मेरठ में दरोगा के पद पर तैनात है। पंप मालिक रोहित कपूर और कर्मचारी को पीट दिया। सूचना पर आई पीआरवी के पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता की।
पंप मालिक रोहित कपूर ने बताया कि मामला बढ़ता देख एक कर्मचारी ने पीआरवी 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। इसी बीच आरोपियों ने भी फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया। स्विफ्ट कार से पहुंचे हमलावरों ने आते ही एक कर्मचारी को जमीन पर पटक दिया और गला दबाकर जान लेने की कोशिश की।
रोहित ने बताया कि वह कर्मचारी को बचाने के लिए पहुंचे तो आरोपी गाली देने लगे। सभी ने मिलकर उन्हें जमीन पर गिरा लिया और पीटने लगे। इतने में पुलिस मौके पर पहुंच गई तो आरोपी पुलिसकर्मियों के साथ भी गाली-गलौज और अभद्रता करने लगे। पीआरवी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की वर्दी खींचने का प्रयास किया तो उसकी नेम प्लेट टूट गई। एक मुक्का भी मारा जो पुलिसकर्मी की आंख पर लगा और वह चोटिल हो गया।
विज्ञापन
काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने हंगामा कर रहे दो लोगों को हिरासत में ले लिया। मामले में रोहित कपूर ने कोतवाली देहात के गांव गदनपुर निवासी पवन और आशीष यादव सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आशीष यादव मेरठ में पुलिस उपनिरीक्षक है।