{"_id":"6a6b92bc39b7e2c2540ca2dd","slug":"the-height-of-the-tazias-in-the-chehlum-procession-will-not-exceed-nine-feet-etah-news-c-163-1-eta1003-154210-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चेहल्लुम जुलूस में ताजियों की ऊंचाई नौ फीट से अधिक नहीं होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चेहल्लुम जुलूस में ताजियों की ऊंचाई नौ फीट से अधिक नहीं होगी
Thu, 30 Jul 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज। छह अगस्त को आयोजित होने वाले चेहल्लुम के जुलूस को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में थाना प्रभारी ने मुस्लिम समुदाय के प्रमुख लोगों के साथ बैठक कर जुलूस के मार्ग, ताजियों की तय ऊंचाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
थाने में हुई बैठक में थाना प्रभारी रूपेश वर्मा ने सबसे पहले जुलूस के मार्ग के निर्धारण पर चर्चा की। उन्होंने कहा निर्धारित मार्ग से ही जुलूस निकाला जा सकेगा, जुलूस के निकलने के समय कोई फेरबदल नहीं किया जाएगा। जुलूस में शामिल ताजियों की ऊंचाई नौ फीट निर्धारित की गई है, इससे ऊंचे ताजिए को जुलूस में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। जुलूस में डेढ़ हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान लगाया गया है। कस्बे के मोहल्ला टपकन टोला निवासी नूर मोहम्मद के यहां से चेहल्लुम का जुलूस शुरू होगा, जो मातादीन चौराहा होते हुए मोहल्ला मेवातियान पहुंचेगा। यहां ताजियेदार और अकीदतमंद मातम मनाएंगे। इसके उपरांत जुलूस गांधी चौराहा पहुंचेगा, जहां करीब दो घंटे तक मातम का कार्यक्रम होगा। थाना प्रभारी ने कहा जुलूस में किसी तरह की शरारत नहीं होनी चाहिए, जिससे कस्बे का माहौल खराब हो। सावन माह होने पर दोनों धर्म के लोगों एक-दूसरे की भावनाओं का विशेष ध्यान रखें। बैठक में आकिल, चांद मियां, नूर अहमद, इदरीश, बारिश, जमीर सहित अन्य ताजियेदार मौजूद रहे।