फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The groom stuck in the traffic jam reached the wedding through the streets.

Etah News: जाम में फंसे दूल्हे... गलियों के रास्ते पहुंचे शादी में

Sun, 02 Mar 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 02 Mar 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
The groom stuck in the traffic jam reached the wedding through the streets.
एटा-आगरा रोड पर हजारा नहर के पास जाम में फंसे वाहन। - फोटो : एटा-आगरा रोड पर हजारा नहर के पास जाम में फंसे वाहन।
एटा/अवागढ़। आगरा रोड का सफर शनिवार को पूरे दिन से लेकर रातभर मुसीबत भरा रहा। इसमें एंबुलेंस और कई दूल्हों के वाहन जाम में फंसे रहे। मजबूरन उन्हें वाहन छोड़ बाइक पर गलियों के सहारे समारोह स्थल तक जाना पड़ा।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र में हजारा नहर के पास दुर्घटना में ट्रक क्षतिग्रस्त होने पर जाम लगता रहा। वहीं, अवागढ़ कस्बे में सीसी रोड का निर्माण शुरू होने पर जाम की समस्या हुई। ऐसे में रात 1 बजे तक वाहन फंसे रहे, इसके बाद रेंगते हुए बढ़े। पूरा पुलिस फोर्स सड़क पर मशक्कत करता नजर आया।
विज्ञापन


अवागढ़ में एटा-टूंडला रोड पूरी तरह उखड़ी हुई है। कस्बा में पेट्रोल पंप के सामने बहुत गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे बड़े वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया था। लोगों की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी ने शनिवार को इस सड़क का सीसी निर्माण कार्य शुरू कराया। निर्माण कार्य के लिए सामग्री सड़क किनारे डलवाई गई। साथ ही निर्माण कार्य संबंधित मशीनें एवं वाहनों के सड़क पर बेतरतीब खड़े होने के कारण आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को बड़ा सहालग होने पर कई विवाह समारोह कस्बा सहित आसपास के क्षेत्र में थे। बरातियों और समारोह में जाने वालों की सड़क पर खासी भीड़ थी। शाम चार बजे से कस्बे में जाम की समस्या पैदा हो गई। इस समस्या से निपटने को थाना प्रभारी पहुंच गए। स्थिति विकराल होते देख थाने का पूरा फोर्स बुला लिया गया। स्थानीय लोग और पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद 9 घंटे बाद रात करीब 1 बजे यातायात सुचारू हो सका।


उधर, जिला मुख्यालय से लगे कोतवाली देहात क्षेत्र में हजारा नहर के पास दो ट्रक टकराने से क्षतिग्रस्त हो गए थे, जो सड़क के एक ओर खड़े करा दिए गए। इनकी वजह से जहां दिन में रुक-रुक कर वाहन निकलते रहे। वहीं, शाम को वैवाहिक कार्यक्रमों की भीड़ बढ़ते ही जाम लग गया। ऐेसे में वाहन बुरी तरह फंस गए। तमाम लोगों ने रास्ता बदलकर आगरा जाने के लिए लंबे रूट चुने। रविवार सुबह क्रेन मंगवाकर पुलिस ने वाहनों को हटवाया, तब कहीं जाकर यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed