फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The four-day mega event will start today of faith

आज से शुरू होगा चार दिवसीय आस्था का महाकुंभ

Mon, 01 Feb 2016 11:47 PM IST
एटा ब्यूरो अमर उजाला
एटा ब्यूरो अमर उजाला Updated Mon, 01 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
The four-day mega event will start today of faith
अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार के 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का महाकुंभ मंगलवार से शुरू होगा। इसी क्रम में सोमवार को कार्यक्रम प्रांगण में भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर देवों के देव महादेव का आह्वान किया गया। चार दिन तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। परिवार के सदस्यों की ओर से कार्यक्रमों की व्यापक तैयारियां की गई है।
विज्ञापन

रुद्राभिषेक में गायत्री परिवार के संचालक रमन पल्तानी, संरक्षक डा. सुरेंद्र गुप्ता ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई। पंडित नरेश अनुभिज्ञ ने सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। परिवार के सदस्यों ने दूध, दही, शहद, गंगाजल से भगवान शिव को स्नान कराकर भोग लगाया। महिलाओं ने भजनों का गायन कर देवों का आह्वान किया। मंगलवार दोपहर 12 बजे भव्य मंगल कलश यात्रा मारवाड़ी धर्मशाला से शुरू होकर पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पीएलजीसी कालोनी पहुंचेगी। यहां पर दीप प्रज्वलन, संगीत प्रवचन कार्यक्रम होगा। तीन और चार फरवरी को गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार कार्यक्रम आयोजित कर विश्व कल्याण की कामना की जाएगी। अंतिम दिन पांच फरवरी को गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार पूर्णाहुति टोली विदाई कार्यक्रम का आयोजन होगा। संरक्षक ने सभी धर्मप्रेमियों से समय से कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर पुण्य अर्जित करने की अपील की। रुद्राभिषेक कार्यक्रम के दौरान राजीव गुप्ता, विनोद जैन, ओमप्रकाश माहेश्वरी, विनोद माहेश्वरी, अशोक कुमार, नवीन, भूदेव, केके पुंढीर, नरेंद्र केला, राजू पल्तानी, राधा माहेश्वरी, दीपक पल्तानी, अमित माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed