{"_id":"dbcad3b621439e2483227982e1bc3598","slug":"the-five-students-fell-unconscious-in-the-school-assembly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल असेंबली में गिरे बेहोश हुए पांच छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल असेंबली में गिरे बेहोश हुए पांच छात्र
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Wed, 08 Apr 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोर्निंग असेंबली में एक घंटे तक खड़ा रहना छात्र-छात्राओं पर भारी पड़ रहा
विज्ञापन
है। लगातार खड़े रहने से बच्चे बेहोश हो रहे हैं। आसिसी कांवेट स्कूल में
लगातार दो दिनों से प्रार्थना स्थल पर छात्र-छात्राएं बेहोश होकर गिर रहे
हैं। इसे लेकर अभिभावक भी परेशान हैं।
मंगलवार को खुले आसिसी कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की असेंबली में आधा दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं बेहोश होकर गिर गए। बुधवार को और देर तक चली असेंबली में फिर चार पांच छात्र-छात्राएं चक्कर खाकर गिर गए। यहां उपस्थित स्टाफ इन्हें मेडिकल रूम में ले गया। जहां ग्लूकोज पीने के बाद बच्चे सामान्य हो सके। पूर्व में भी कई बार बच्चे बेहोश हो चुके हैं।
अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय प्रशासन को छात्रों को इतनी देर खड़ा नहीं रखना चाहिए।
नाम न छापने की शर्त पर छात्र-छात्राओं ने बताया कि प्रार्थना के अलावा प्रिंसिपल के संबोधन के चलते आधा घंटे से अधिक देर तक लगातार खड़े रहना पड़ता है। बुधवार को फादर के संबोधन के चलते और अधिक समय लगा। क्लास रूम में भी खड़े रहना पड़ा। इससे कई बच्चे बेहोश हो गए।
असेंबली स्थल पर टीन शेड पड़ा हुआ है। धूप की शिकायत नहीं रहती। बच्चे नियमित सामूहिक प्रार्थना में शामिल होते हैं। हां, इन दोनों दिन कुछ बच्चों को चक्कर आ गए थे। जो बाद में सामान्य हो गए।
- सिस्टर क्लेरिएट, प्रधानाचार्य