{"_id":"586aa0164f1c1b943a158330","slug":"the-first-model-was-beloved","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिया के मॉडल को मिला प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिया के मॉडल को मिला प्रथम स्थान
Amar Ujala
Updated Tue, 03 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
प्रिया के मॉडल को मिला प्रथम स्थान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत बाल विज्ञानियों को प्रोत्साहित करने को श्रीमती द्रोपदी देवी जाजू बालिका इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विभिन्न विद्यालयों के बाल विज्ञानियों ने हिस्सा लिया। 20 सर्वश्रेष्ठ मॉडल पुरस्कार के लिए चयनित कर लिए गए। प्रदर्शनी में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया।
मुख्य विकास अधिकारी श्रीनिवास मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक आरएसएस राजपूत ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की छात्राओं ने मां शारदे की वंदना, स्वागत गीत सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। इसके बाद अतिथियों ने बाल विज्ञानियों के प्रदर्शित मॉडलों का अवलोकन किया। उनके द्वारा प्रस्तुत मॉडलों के संबंध में जानकारी ली। निर्णायक मंडल ने द्रोपदी देवी जाजू बालिका विद्यालय की छात्रा प्रिया रावत के मानव कल्याण में जीवन विज्ञान का महत्व मॉडल को प्रथम स्थान प्रदान किया।
एसबीआर इंटर कॉलेज पटियाली के छात्र आकाश कुमार पुत्र लखपत के सोलर पैनल पर सड़क मॉडल को द्वितीय स्थान व द्रोपदी विद्यालय की छात्रा खुशबू पाल पुत्री सत्यवीर का मॉडल तृतीय स्थान के लिए चयनित किया। इसके अलावा 17 अन्य अच्छे मॉडल भी चयनित किए गए। इन सभी को पुरस्कार प्रदान किए। निर्णायक मंडल में केए महाविद्यालय की डा. अंजना वशिष्ठ, नौरथा डिग्री कॉलेज के डा. हेमंत, आईटीआई के गीश चंद्र को शामिल किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य राजेश यादव, आएमएसए के डीसी आरके भारती, प्रधानाचार्य डा. सोमवती शर्मा, प्रधानाचार्य रजनीकांत निर्मल आदि मौजूद रही।