{"_id":"67cde374bc21b68b6f0b2ed9","slug":"the-fight-against-corruption-will-be-intensified-in-police-stations-and-tehsils-etah-news-c-163-1-eta1003-130749-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: थानों-तहसील में भ्रष्टाचार के विरुद्ध तेज की जाएगी जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: थानों-तहसील में भ्रष्टाचार के विरुद्ध तेज की जाएगी जंग
Mon, 10 Mar 2025 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद भाकियू पदाधिकारी।
- फोटो : कार्यक्रम के दौरान मौजूद भाकियू पदाधिकारी।
एटा। भारतीय किसान यूनियन (किसान) ने रविवार को शांतिनगर स्थित एक रेस्तरां में बैठक की। थानों, तहसील में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जंग तेज करने की रणनीति तैयार की।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि भूमि अधिग्रहण के मुआवजे के कई मामले लंबित हैं। इसको प्राथमिकता से निपटाने के लिए अधिकारियों से लगातार वार्ता की जा रही है। खाद-बीज पर महंगाई दिनों दिन तेजी से बढ़ रही है, जो चिंता का विषय है। हमारा देश कृषि आधारित है। देश की सारी व्यवस्थाएं कृषि पर निर्भर करती हैं। उन्होंने कासगंज रोड पर औद्योगिक इकाइयों से फैल रहे प्रदूषण का मुद्दा भी उठाया। प्रशासन से इस पर तत्काल नियंत्रण लगाए जाने की मांग की।
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह ने कहा कि थानों और तहसीलों में भ्रष्टाचार बड़े स्तर पर चल रहा है। इसका सबसे अधिक शिकार किसान ही हो रहे हैं। पूरी रणनीति के साथ इससे संघर्ष के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। मंडल उपाध्यक्ष अजय वर्मा, जिला महासचिव जयवीर सिंह, प्रचार मंत्री संजय यादव, जिला मीडिया प्रभारी अनुज मिश्रा, मुन्नालाल, सुरेश चंद्र, केपी सिंह जादौन आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन कशिश एटवी ने किया।