{"_id":"6575f6d66ab133acc60387aa","slug":"the-farmer-felt-dizzy-and-stopped-breathing-etah-news-c-163-1-sagr1016-9492-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चक्कर आया और थम गईं किसान की सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चक्कर आया और थम गईं किसान की सांसें
Sun, 10 Dec 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। क्षेत्र के गांव जरानी खुर्द में किसान पशुओं के लिए चारा काटने के लिए रविवार को खेत पर गया। अचानक चक्कर आया और उसकी मौत हो गई।
गांव निवासी किसान हेवेंद्र नागर उर्फ हैवी (40) पुत्र शैलेंद्र व अंशुल के साथ रविवार सुबह खेत पर चारा काटने गया था। चारा काटते समय अचानक हेवेंद्र को चक्कर आया और वह गिर गया। तुरंत ही उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी नरेश जादौन पहुंचे। परिजन के अनुसार हेवेंद्र को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्थिति साफ हो सकेगी।