{"_id":"6690127eea1ea1f5f7079298","slug":"the-family-had-gone-to-nephews-wedding-lakhs-of-rupees-were-stolen-from-the-house-etah-news-c-163-1-eta1001-119616-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: भतीजे की शादी में गया था परिवार, घर से हो गई लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: भतीजे की शादी में गया था परिवार, घर से हो गई लाखों की चोरी
Thu, 11 Jul 2024 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 11 Jul 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में एक परिवार भतीजे की शादी में शामिल होने दिल्ली गया हुआ है। बुधवार की रात चोरों ने उनके बंद मकान में धाबा बोलकर लाखों रुपए की चोरी कर ली।
बृहस्पतिवार सुबह उधर से गुजरी एक बच्ची ने घर का दरवाजा खुला देखा तो अंदर पहुंची। जहां कमरे का दरवाजा खुला था और सामान बिखरा पड़ा था। यह देखकर वह वापस आई और अपने घर वालों को सारी बात बताई। इन लोगों ने मकान मालिक भूपेंद्र गुप्ता निवासी धान मिल वाली गली कोतवाली नगर को दिल्ली फोन किया। वहीं पुलिस को भी सूचना दी गई।
भूपेंद्र ने फोन पर बताया कि 2 दिन पूर्व से अपने साल की लड़की की शादी में शामिल होने दिल्ली गए हैं। 12 जुलाई को उसकी शादी है। बुधवार की रात में अज्ञात बदमाश घर में घुस गए। ताला तोड़कर मकान के अंदर से 60 हजार रुपये नकद और लगभग 1.50 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। कोतवाली प्रभारी अरुण पंवार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।