फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The end of evil... Ravana was engulfed in flames, to cheers.

Etah News: बुराई का अंत... आग की लपटाें में समाया दशानन, लगे जयकारे

Fri, 03 Oct 2025 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 03 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
The end of evil... Ravana was engulfed in flames, to cheers.
जिला मुख्यालय स्थित सैनिक पड़ाव में बाण लगते ही धू-धूकर जलता दशानन का पुतला। संवाद
एटा। शहर के सैनिक पड़ाव रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार की देर शाम राम-रावण के बीच भीषण युद्ध हुआ। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने रावण की नाभि में बाण मारा। इसके लगते ही दशानन राम-राम कहते हुए धराशायी हो गया। इधर रावण का प्रतीक पुतला बाण लगते ही धू-धू कर जलने लगा।
विज्ञापन


पूर्व सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड और एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने विधिवत तरीके से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रावण, कुंभकरण व मेघनाद के साथ ही रामलीला मैदान में बनाई गई लंका भी हनुमान ने जलाई। इसके अलावा मेघनाद की पत्नी सुलोचना का पुतला भी दहन किया गया। पुतलों का दहन होते देख हजारों की संख्या में मौजूद लोग जय श्रीराम, जय वीर हनुमान के नारे लगाने लगे।
विज्ञापन


दोपहर से ही ग्रामीण अंचलों और दूर-दराज के क्षेत्रों से लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर मेला देखने पहुंचे। यहां दिन में सभी ने खरीदारी की तो शाम को रामलीला में रावण के पुतले का दहन देखा। प्रशासन की और से रामलीला मैदान में सुबह से जुटने वाली भीड़ की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। यहां भारी संख्या में पुलिसबल तैनात रहा। पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता, पंकज गुप्ता, एडीएम लालता प्रसाद, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश व अन्य पुलिस प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

राष्ट्रीय सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर हमीरपुर बाजार में पथ संचलन करते हुए स्वयंसेवक। संवाद

राष्ट्रीय सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर हमीरपुर बाजार में पथ संचलन करते हुए स्वयंसेवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed