फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The effect of heat is heavy on children, 33 children admitted

Etah News: गर्मी का असर बच्चों पर भारी, 33 बच्चे भर्ती

Thu, 12 Jun 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 12 Jun 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
The effect of heat is heavy on children, 33 children admitted
एटा। मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में डायरिया, उल्टी, दस्त, बुखार आदि के बच्चों की भरमार है। यहां पर भीषण गर्मी की वजह से ज्यादातर डायरिया, उल्टी दस्त के बच्चे भर्ती हैं जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के पांचवें तल पर बाल रोग विभाग और बच्चा वार्ड बनाया गया है। भीषण गर्मी की वजह से सबसे अधिक डायरिया व उल्टी दस्त के मरीज भर्ती है। यहां पर कुल 33 बच्चे भर्ती किए गए हैं जिनका उपचार चल रहा है। वहीं, 20 बच्चे ऐसे हैं जो उल्टी दस्त व डायरिया से पीड़ित है। शेष 13 बच्चे बुखार व अन्य बीमारियों से ग्रसित थे।
विज्ञापन

वहीं, मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बृहस्पतिवार को 2 हजार से अधिक पर्चे बनाए गए। जिसमें मेडिसिन विभाग में 700 से अधिक मरीज पहुंचे जिन्हें उल्टी दस्त, बुखार, ब्लड प्रेशर व सांस के समस्या थी। डॉ. श्रद्धा यादव ने बताया कि गर्मी का प्रकोप अधिक होने की वजह से लोगों को उल्टी दस्त, पेट दर्द आदि की समस्या हो रही हैं। उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि लोग अधिक से अधिक पानी पीएं। तला व मसालेदार भोजन करने से बचे। बच्चों को बाहरी खाद्य पदार्थ या बर्फ पड़े हुए शीतल पेय न पिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed