{"_id":"678e85847176bb2ecc079f0a","slug":"the-driver-cleaner-of-the-vehicle-crossed-the-customers-rs-60-thousand-etah-news-c-163-1-eta1001-128554-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गाड़ी के चालक-क्लीनर ने ही पार कर दिए ग्राहक के 60 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गाड़ी के चालक-क्लीनर ने ही पार कर दिए ग्राहक के 60 हजार
Mon, 20 Jan 2025 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 20 Jan 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली नगर में मुकेश नाथ सपेरा निवासी मोहल्ला जोगी मगरा वार्ड नंबर 4 करवा थाना व जिला लाडनूं जिला नागौर राजस्थान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 31 जनवरी को गाड़ी बुक करके ले गया। रास्ते में चालक-क्लीनर ने 60000 रुपये निकाल लिए।
मुकेश नाथ सपेरा ने बताया कि 31 दिसंबर 2024 को एक लोडर वाहन सैनिक पड़ाव से मथुरा जाने के लिए बुक किया था। गाड़ी में सामान रखने के बाद चालक बंटी व क्लीनर को 1000 रुपये मैंने दिए। इसी समय इन लोगों ने मेरे पास रखे हुए 60000 रुपये देख लिए, जो कि मौका मिलने पर इन लोगों ने कपड़ों के बीच से निकाल लिए। शहर से 12 किलोमीटर आगे पहुंचते ही बंटी और उसका साथी फिर से रुपये मांगने लगे तो मैंने कहा मांट कस्बा पहुंच कर दे देंगे लेकिन, यह लोग नहीं माने। डर की वजह से मैंने कुछ नहीं कहा और जो अलग से 1000 रुपये मेरे पास खर्च के लिए रखे थे, वह इनको दे दिए।
उन्होंने बताया कि गंतव्य तक पहुंचने पर लोगों ने पैसे मांगे जो कि पहले ही निकाल चुके थे। इसलिए रुपये नहीं बचे, तो एक बैटरा इनको दे दिया और कहा कि जब मैं 400 रुपये लेकर आऊंगा तो इसको वापस ले जाऊंगा। डर की वजह से मैं अब तक रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आ पाया। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।