फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The district got fourth rank in the state in the CM dashboard ranking.

Etah News: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जिले को मिली प्रदेश में चौथी रैंक

Sun, 10 May 2026 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
The district got fourth rank in the state in the CM dashboard ranking.

विज्ञापन
एटा। मुख्यमंत्री सीएम डैशबोर्ड की अप्रैल की रैंकिंग में जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर चौथी रैंक हासिल की है। यह उपलब्धि जिला प्रशासन की सतत मॉनिटरिंग, बेहतर समन्वय व प्रभावी कार्यप्रणाली का परिणाम बताई जा रही है।
जिलाधिकारी अरविंद सिंह व मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ने इस सफलता पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए इसे टीमवर्क का उदाहरण बताया। डीएम की ओर से सीएम डैशबोर्ड से जुड़े सभी विभागों की लगातार समीक्षा की जाती रही। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति समयबद्ध रूप से पोर्टल पर फीड की जाए व लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो।
विज्ञापन

वहीं सीडीओ राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ने भी विभागवार प्रगति की निगरानी करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश समय-समय पर प्रदान किए। सतत मॉनिटरिंग और विभागों के बीच बेहतर समन्वय के कारण जिले की रैंकिंग में सुधार हुआ। इस कार्य में जिला स्तरीय अधिकारियों, नोडल अधिकारियों व विभागीय कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रदीप कुमार ने भी डेटा संकलन और विभागीय समन्वय में महत्वपूर्ण योगदान दिया जिससे रैंकिंग में सुधार संभव हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed