{"_id":"5864070d4f1c1b435ceeb5d2","slug":"the-disclosure-of-the-old-notes-after-clipping","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने नोटों की कतरन मिलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने नोटों की कतरन मिलने से हड़कंप
Amar Ujala
Updated Thu, 29 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
पुराने नोटों की कतरन
- फोटो : Amar Ujala
शहर के माया पैलेस चौराहे पर बुधवार को पुराने हजार के नोटों की कतरनें मिली। इसे लेकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि किसी ने बुधवार सुबह माया पैलेस चौराहे के पास पुराने हजार के नोटों के छोटी कतरन बनाकर सड़क किनारे फेंक दिए। बुधवार सुबह जब लोग वहां से निकले तो कतरन देखकर हैरत में पड़ गए। ऐसा लग रहा था कि किसी ने नोटों को धारदार हथियार से काटा है।
इसे लेकर क्षेत्र में दिनभर चर्चाओं का बाजार गरम रहा। मामला आयकर विभाग के संज्ञान में दिया गया। वहीं जानकारी होने के बाद भी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इसकी जांच तक करनी जरूरी नहीं समझी।
विज्ञापन
इसे लेकर क्षेत्र में दिनभर चर्चाओं का बाजार गरम रहा। मामला आयकर विभाग के संज्ञान में दिया गया। वहीं जानकारी होने के बाद भी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इसकी जांच तक करनी जरूरी नहीं समझी।
विज्ञापन