{"_id":"67e43c0932fc9f4376027b73","slug":"the-director-sexually-exploited-a-girl-by-promising-to-make-her-the-principal-etah-news-c-163-1-eta1001-131506-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: प्रधानाचार्य बनाने का झांसा दे संचालक ने किया यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: प्रधानाचार्य बनाने का झांसा दे संचालक ने किया यौन शोषण
Wed, 26 Mar 2025 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में एक व्यक्ति ने युवती को स्कूल में प्रधानाचार्य बनाने का लालच दिया। झांसा देते हुए 2 वर्ष तक यौन शोषण करता रहा। शिकायत करने पर पूरे युवती के परिवार को खत्म करने की धमकी देकर डराया।
युवती ने संदीप कुमार निवासी गांव हिम्मतपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि संदीप का एक निजी विद्यालय है जिसमें वह अध्यापन का कार्य करती थी। संदीप ने उससे स्कूल में प्रधानाचार्य बनाने की बात कही। इसके बाद शादी का झांसा देकर घर पर बुलाने लगा। कुछ दिन बाद इसने यौन शोषण करना शुरू कर दिया। 2 वर्ष तक लगातार यौन शोषण करता रहा। लेकिन न तो प्रधानाचार्य बनाया और न ही विवाह किया।
जब उसने कहा कि प्रधानाचार्य बनाओ और शादी करो तो गालीगलौज करते हुए पीटा। संदीप ने धमकी दी कि यौन शोषण के बारे में अगर किसी को बताया तो पूरे परिवार को जान से मार देगा। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और घटना की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है।