{"_id":"647f71e150245fc59104f7e5","slug":"the-dead-body-of-a-youth-drowned-in-a-canal-was-found-after-24-hours-etah-news-c-163-1-sagr1016-498-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नहर में डूबे युवक का 24 घंटा बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नहर में डूबे युवक का 24 घंटा बाद मिला शव
Tue, 06 Jun 2023 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
एटा। पिलुआ थाना क्षेत्र सुन्ना नहर पुल पर डूबे युवक का शव 24 घंटा बाद जावड़ा नहर पुल के पास से मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे गोताखोर और स्टीमर की मदद से बरामद कर लिया गया। युवक का शव मिलने के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार की सुबह कलश विसर्जन कराने के दौरान युवक हजारा नहर में डूब गया था। थाना सकीट क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद निवासी राहुल (22) का शव बरामद किया गया है। परिजन ने बताया कि राहुल अपनी बुआ राजबेटी पत्नी रामप्रकाश निवासी सोंगरा में चंदा से होने वाली श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होने के लिए गया था। यहां पर सोमवार को कलश विसर्जन को ग्रामीण गए थे, इनके साथ ही राहुल भी था। इसी दौरान वह हजारा नहर में नहाने उतर गया, तभी गहरे पानी में तैरते समय डूब गया। इसके बाद से ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन शव को 24 घंटा बाद मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे बरामद किया जा सका।
थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि सोमवार को युवक के डूबने के बाद से ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था। शाम को अंधेरा होने पर तलाश बंद करनी पड़ी थी। सुबह सूरज निकलने के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन चालू कर दिया गया और गोताखोर व पीएसी की स्टीमर की मदद से कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित जावड़ा नहर पुल के पास से शव को बरामद कर लिया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।