{"_id":"e00ae1c52a9fa35c3ae924edc3b84d3f","slug":"the-cultural-presentation-by-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Fri, 29 Jan 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री गणेश आवासीय इंटर कालेज कुतुबपुर में शुक्रवार से तीन दिवसीय छात्र प्रतिभा सृजन समारोह शुरू हो गया। इस दौरान नृत्य, गीत, सुलेख, चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिताएं हुईं। समारोह का उद्घाटन सुनील वर्मा सह जिला विद्यालय निरीक्षक, मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ रहे।
नृत्य प्रतियोगिता में छात्रों ने बेहतर प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने सुलेख, चित्रकला, रंगोली में भी प्रतिभाग किया। विशिष्ट अतिथि विपिन वर्मा, चंद्रपाल सिंह रहे। इस दौरान कालेज के अलावा पीआरएस स्कूल, राजमाल इंटर कालेज ,ससवीर वर्मा एसबी पब्लिक स्कूल, श्रीस्वामी आत्मानंद इंटर कालेज, डा. साक्षी महाराज स्कूल ,श्री स्वामी अखण्डानंद पब्लिक स्कूल ,मां शारदे इंटर कालेज के बच्चाें ने प्रतिभाग किया। शनिवार को सामूहिक गीत , नृत्य पहाड़ा , मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्य भगवान सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य लाखन सिंह, रामवीर सिंह, मानपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।