फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The couple's attempted self-immolation

दंपति ने की आत्मदाह की कोशिश

Wed, 16 Dec 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 16 Dec 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
The couple's attempted self-immolation
पांच माह से लापता पुत्र की तलाश करते-करते थक चुके पति-पत्नी बच्चों के साथ एसपी कार्यालय पर केरोसिन से भरी केन लेकर पहुंच गए। पुलिस की नजर उन पर पड़ गई। पुलिस ने उनके हाथ से केरोसिन से भरी केन छीन ली।
विज्ञापन


शंकर लाल निवासी अहरोली के पुत्र शनि (15) को सात जुलाई को भूरा पुत्र नन्ने निवासी गंदा नाला, कल्लू पुत्र लालाराम निवासी चित्रगुप्त कालोनी मथुरा मेले में काम कराने के लिए बुला ले गए थे। इसके बाद से उनके पुत्र का कोई पता नहीं हैं। पुत्र के लापता होने से परेशान शंकर लाल पत्नी लाड़ो और दो बच्चों के साथ हाथ में केरोसिन की केन लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंच गए। उस समय एसपी कार्यालय पर मौजूद नहीं थे। इसी बीच वहां मौजूद पुलिस कर्मियों की नजर उन पर पड़ गई। पुलिस कर्मियों ने उनके हाथ से केन छीन ली। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिसकर्मी उनको थाने ले गए। प्रभारी निरीक्षक ने उनसे पूरे मामले की जानकारी ली। भूरा को घर से बुलवाया गया। उससे पूछताछ की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पदम सिंह यादव ने बताया कि शंकर लाल के पुत्र के मथुरा में काम करने की जानकारी दी गई है। उसकी तलाश मथुरा कराने के लिए प्रकिया शुरू की गई है। थाना पुलिस ने बताया कि दंपति से पुत्र के लापता होने की पहले से कोई जानकारी पुलिस को नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed