{"_id":"58751e864f1c1bb037ba8be5","slug":"the-company-will-also-provide-50-para-military-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 कंपनी पैरा मिलिट्री कराएगी वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 कंपनी पैरा मिलिट्री कराएगी वोटिंग
Amar Ujala
Updated Tue, 10 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
अर्द्धसैनिक बल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2017 में मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने खाका खींच लिया है। पुलिस ने चुनाव के लिए 50 कंपनी पैरा मिलिट्री की मांग की है। चुनावी माहौल बनाने के लिए एक कंपनी पैरा मिलिट्री जनपद में आ चुकी है। मतदान प्रथम चरण में 11 फरवरी को होना है। जनपद में चुनाव के दौरान पूर्व में कई हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे शांतिपूर्ण चुनाव कराना पुलिस के लिए चुनौती भरा है। चुनाव में एक माह का समय शेष रहने से पुलिस प्रशासन चुनाव की तैयारियों में तेजी से जुटा है।
आयोग का पूरा फोकस निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने पर है। इसके लिए पैरा मिलिट्री लगाने का निर्णय लिया गया। आयोग ने इसके लिए जनपद पुलिस को व्यवस्थाएं निर्धारित करने के निर्देश दिए। आयोग से मिले दिशा निर्देशों के बाद पुलिस प्रशासन ने मतदान केंद्रों की सुरक्षा-व्यवस्था का खाका खींच कर अपनी डिमांड भेज दी है। जनपद की कासगंज, अमांपुर एवं पटियाली विधानसभा में 1102 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे।
इन सभी केंद्रों पर पैरा मिलिट्री के जिम्मे सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक मतदान केंद्र पर आधा सेक्सन पैरा मिलिट्री के जवान लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके हिसाब से 50 कंपनी पैरा मिलिट्री की मांग की गई है। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाएंगे। चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।