फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The city remained confined, the border did not expand

Etah News: सिमटकर रह गया शहर, नहीं हुआ सीमा विस्तार

Fri, 02 Dec 2022 06:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 06:59 PM IST
विज्ञापन
The city remained confined, the border did not expand
एटा। नगर निकाय का चुनाव नजदीक है, लेकिन एटा नगर पालिका का सीमा विस्तार लंबे समय से नहीं किया गया है। ऐसे में शहर फिर से सिमटकर रह जाएगा। शहर में आबादी बढ़ने के बाद कई नए मोहल्ले नगर पालिका क्षेत्र में शामिल नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में आबादी बढ़ने के साथ लोगों को नगर पालिका की सुविधाओं से अछूता होना पड़ रहा है। पांच साल बाद नगर निकाय का चुनाव नजदीक आने वाला है, लेकिन प्रशासन द्वारा इस बार भी नगर पालिका परिषद एटा के सीमा विस्तार की पहल नहीं की गई। जिसकी वजह से 30 हजार से अधिक की आबादी पालिका की सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पाएगी।
विज्ञापन

जबकि नगर पालिका परिषद की ओर से पिछले वित्तीय वर्ष की बोर्ड बैठक में सीमा विस्तार का प्रस्ताव पास कराकर तहसील स्तर पर भेज दिया था। सीमा विस्तार में करीब तीन किलोमीटर के दायरे को बढ़ाने का प्रस्ताव भी रखा गया। उसके बाद प्रस्ताव वहीं ठहर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक मार्ग पर 100 मीटर के दायरे में बढ़ाया जाना था शहर
नगर पालिका की ओर से सीमा विस्तार के प्रस्ताव में शहर के प्रत्येक मार्ग पर नई आबादी वाले इलाकों को शामिल किया गया था। प्रत्येक मुख्य मार्ग से 100 मीटर अंदर के दायरे में आने वाले इलाकों को पालिका क्षेत्र में शामिल करने की योजना बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed