फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The case of workers of Jawahar Thermal Project reached the Labor Department.

Etah News: जवाहर तापीय परियोजना के मजदूरों का मामला श्रम विभाग में पहुंचा

Fri, 28 Jun 2024 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 28 Jun 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
The case of workers of Jawahar Thermal Project reached the Labor Department.
एटा। जवाहर तापीय विद्युत परियोजना में काम करने वाले मजदूरों ने पिछले दिनों मजदूरी के रुपये नहीं मिलने पर काम ठप कर विरोध जताया था। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। इस पूरे मामले का संज्ञान जिलाधिकारी की ओर से लिया गया है। मजदूरी नहीं दिए जाने की वजह जानने के लिए श्रम विभाग को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

विद्युत तापीय परियोजना में अलग-अलग कई कंपनियां मजदूरों से काम करा रही हैं। इनमें डायनामिक, पीएनसी, एनएस कंस्ट्रक्शन, त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन, शिवम कंस्ट्रक्शन आदि शामिल हैं। श्रमिकों का आरोप है कि उन्हें समय से मजदूरी नहीं दी जा रही है। इसकी वजह से कभी हड़ताल तो कभी हंगामा होता रहता है। पिछले दिनों भी मजदूरों को परियोजना का गेट कर कर कामकाज ठप कर दिया था। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर श्रमिकों को समझाया बुझाया। तब जाकर मजदूरों का काम शुरू किया था। यह मामला तूल पकड़े, इससे पहले ही जिलाधिकारी ने श्रम विभाग को श्रमिकों की मजदूरी को लेकर जांच सौंपी है।
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी यादवेंद्र विक्रम ने बताया कि जिलाधिकारी की ओर से जांच दी गई है। इसके आधार पर कार्यरत कंपनियों से दस्तावेज मांगे गए हैं। कुछ कंपनियों से दस्तावेज दे भी दिए हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि श्रमिकों की मजदूरी बकाया है अथवा नहीं। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed