फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The campaign to send destitute cattle to cow shelters is slow.

Etah News: निराश्रित गोवंशों को गोशालाओं में भेजने का अभियान सुस्त

Wed, 19 Nov 2025 10:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
The campaign to send destitute cattle to cow shelters is slow.
शहर के आगरा रोड पर कूड़े के ढेर पर भोजन तलाशते निराश्रित गोवंश। संवाद
फोटो-3, 4, 5
विज्ञापन

एटा। शहर में निराश्रित गोवंशों को पकड़कर गोशालाओं में भेजने के लिए चलाया जा रहा पालिका का अभियान सुस्त साबित हो रहा है। जिम्मेदारों के दावों के बावजूद सड़क से लेकर बाजार तक काफी संख्या में गोवंश भटकते देखे जा रहे हैं। इनकी वजह से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं।
शहर के मुख्य बाजार बस स्टैंड, सब्जी मंडी, आगरा रोड व मोहल्लों में हर जगह निराश्रित गोवंशों की टोली दिन-रात डेरा जमाए रहती है। शाम होते ही इनकी संख्या और बढ़ जाती है। सब्जी मंडी निवासी राकेश कुमार ने बताया कि कई बार अचानक दौड़ लगाने या लड़ने की वजह से खरीदार हादसों से बचे हैं। दोपहिया वाहन चालकों के लिए तो इनका बीच सड़क खड़ा होना किसी खतरे से कम नहीं।
विज्ञापन

नगर पालिका ने पिछले कुछ सप्ताह से शहर में विशेष अभियान चलाकर गोवंश पकड़कर गोशालाओं में भेजने की बात कही थी। दावा किया गया था कि प्रतिदिन दर्जनों गोवंश पकड़े जा रहे हैं लेकिन हकीकत बिल्कुल उलट है। मेडिकल कॉलेज की इमजरेंसी में तैनात डॉ. हर्ष का कहना है कि रोजाना ऐसी दुर्घटनाओं के मरीज पहुंचते हैं। शहर के विकास कुमार, शशि कुमार, अर्जुन आदि का कहना है कि अगर अभियान प्रभावी तरीके से चले तो सड़कें सुरक्षित हो सकती हैं। रात के समय तो यह स्थिति और गंभीर हो जाती है जब हाईवे और प्रमुख सड़कों पर अचानक गोवंश सामने से आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिताजी बीमार रहते हैं। सुबह-शाम घर के बारह टहलते हैं। एक माह पूर्व गोवंश ने पीछे से हमला कर दिया जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं थीं। निराश्रित गोवंशों का गोशालाओं में भेजना आवश्यक है। -मनीष कुशवाह, मोहल्ला मयूर विहार

सब्जी मंडी में सब्जियों के ढेरों में भोजन तलाशते गोवंश कभी-कभी आपस में लड़ जाते हैं। ऐसे में कई बार लोगों को चोटें तक आईं है। गोवंशों को गोशालाओं में भेजा जाए जिससे वह और हम सुरक्षित रह सकें। -रमाशंकर शर्मा, शिवसिंहपुर

शहर मेें पशुपालन विभाग के लोगों की मदद से लगातार निराश्रित गोवंशों को पकड़कर गोेशालाओं में भेजे जाने का अभियान चलाया जा रहा है। अन्य स्थानों पर घूम रहे गाेवंशों का पकड़वाया जाएगा। -सुधा गुप्ता, पालिकाध्यक्ष

शहर के आगरा रोड पर कूड़े के ढेर पर भोजन तलाशते निराश्रित गोवंश। संवाद

शहर के आगरा रोड पर कूड़े के ढेर पर भोजन तलाशते निराश्रित गोवंश। संवाद

शहर के आगरा रोड पर कूड़े के ढेर पर भोजन तलाशते निराश्रित गोवंश। संवाद

शहर के आगरा रोड पर कूड़े के ढेर पर भोजन तलाशते निराश्रित गोवंश। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed