{"_id":"617aa5e09cf5c554c738f143","slug":"the-brightness-of-the-paint-business-is-shining-in-the-markets-etah-news-agr512961374","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में सजी पेंट की दुकानें, ग्राहकों का हो रहा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में सजी पेंट की दुकानें, ग्राहकों का हो रहा इंतजार
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित पेंट की दुकान पर खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। दिवाली के त्योहार में सिर्फ छह दिन बाकी हैं। इसको लेकर लोगों ने घरों की रंगाई पुताई का काम तेज कर दिया है। बाजारों में पेंट की दुकानें सज चुकी हैं। बड़े स्तर पर पेंट का स्टॉक दुकानों में किया गया है। शहर के प्रमुख बाजार हाथी गेट, घंटाघर, गांधी मार्केट में पेंट की दुकानें पूरी तरह सज चुकी हैं। लोग अपने घरों में रंगाई-पुताई के लिए तरह-तरह के रंगों के डिस्टेंपर, प्लास्टिक पेंट, चूना आदि खरीद रहे हैं।
इस साल करीब 5 फीसदी महंगाई भी पेंट पर नजर आ रही है। 20 किलो के डिस्टेंपर के पैक में 100 रुपये तक का इजाफा हुआ है। इसके अलावा मेलामाइन, प्राइमर, तारपीन तेल के रेट भी दस रुपये लीटर बढ़कर 120 रुपये लीटर तक पहुंच गए हैं। बाजार में इस समय सबसे अधिक मांग डिस्टेंपर और इमल्सन पेंट की है। वहीं दरवाजों-खिड़कियों आदि के लिए इनेमल पेंट भी खूब बिक रहा है।
यह हैं पेंट के रेट (रुपये प्रति किलो/लीटर)
डिस्टेंपर 62 से 80
प्लास्टिक पेंट 150
ऑयल पेंट 250
इनेमल पेंट 125 से 175
चूना 50