{"_id":"c584d69af16963ff2eca794999f47d94","slug":"the-body-was-bitterly-reach-the-people-not-the-stove-burns-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव पहुंचते ही बिलख पड़े लोग, नहीं जले चूल्हे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव पहुंचते ही बिलख पड़े लोग, नहीं जले चूल्हे
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Wed, 21 Oct 2015 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के कर्णवास बैलोन देवी की जात को जाते समय हुए हादसे का शिकार हुए लोगों के शव बुधवार को गांव बासी पहुंचे। शव देखते ही पूरा गांव बिलख पड़ा। पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में शवों का अंतिम संस्कार कराया गया।
गंजडुंडवारा के बासी और सहावर के बड़ा गांव कोटरा के ग्रामीण मंगलवार को ट्रैक्टर ट्राली से कर्णवास बैलोन की जात के लिए गए थे। ग्राम बासी के 21 और बड़ा गांव कोटरा के नौ श्रद्धालु सवार थे।
तभी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सांकरा की नहर में गिर गई। हादसे में ग्राम बांसी के चार लोगों की मौत हो गई। यह चारों मृतक गांव की एक ही गली के रहने वाले थे। शेष सभी 36 लोग हादसे में घायल हो गए। मृतकों के शव नहर से काफी प्रयास के बाद बाहर निकाले जा सके। शव निकालने के बाद इनको पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेजा गया।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर गांव बासी में शव आए तो गांव में चीत्कार मच गई। किसी घर में चूल्हे तक नहीं जले थे। हर कोई घटना से द्रवित हो रहा था। बारी-बारी से मृतकों के घर लोग जाकर सांत्वना दे रहे थे। पटियाली के एसडीएम परवेज अहमद मौके पर पहुंचे। शवों का अंतिम संस्कार कराया।
ट्राली में बैठे थे 37 श्रद्धालु
ट्राली में 37 श्रद्धालुु बैठे हुए थे। हादसे के बाद कुछ श्रद्धालु ट्राली और नहर की सतह के बीच फंस गए। पीछे से आ रहे अन्य वाहनों के सवारों ने नहर में कूद कर काफी प्रयास के बाद ट्राली को हटाकर लोगों को बाहर निकाला। हादसे के शिकार योगेश ने बताया कि बीच में फंस जाने से सांस घुटने लगी थी। यदि थोड़ी देर हो जाती तो हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती थी।
भुर्जी परिवार के सामने आर्थिक संकट
हादसे का शिकार हुए भूरे सक्सेना भाड़ संचालित कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। उनकी पत्नी कांता की मौत 4 वर्ष पहले हो गई थी। सात बच्चों में वो दो लड़कियों की ही शादी कर पाए। अब पिता की मौत के बाद बच्चों के लिए आर्थिक संकट हो गया है।
मुन्नी का बेटा चला रहा था ट्रैक्टर
मुन्नी के पति रामकिशोर जात के लिए अपना ट्रैक्टर ले गए थे, उसे बेटा सुनील चला रहा था। उनके परिवार के पांच सदस्य इसमें बैठे हुए थे।
ये समाए मौत के आगोश में
राखी (14) पुत्री जगप्रवेश
नैनी(7) पुत्री योगेश
भूरे सक्सेना (40) पुत्र मिश्री लाल
मुन्नी देवी (50) पत्नी राम किशोर