फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The Board of Trade submitted a memorandum to the SDM out procession

व्यापार मंडल ने जुलूस निकाल कर एसडीएम को सौंपे ज्ञापन

Mon, 10 Aug 2015 06:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Mon, 10 Aug 2015 06:35 PM IST
विज्ञापन
The Board of Trade submitted a memorandum to the SDM out procession
बिजली कटौती, जर्जर तार और अवागढ़ जलेसर में व्यापारियों के खिलाफ दर्ज झूठे मुकदमों को लेकर व्यापारी वर्ग में आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को सैकड़ों व्यापारी जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां जिलाधिकारी के नाम एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बाबूगंज और जिला युवा उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारी पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे बाबूगंज में एकत्रित हुए। यहां से जुलूस निकाल कर जीटी रोड, कचहरी होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान नारेबाजी भी की। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में बाबूगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष साबिर मियां ने बताया इन दिनों बिजली की अंधाधुंध कटौती हो रही है। बाबूगंज मार्केट शहर का व्यापारिक स्थल है। मार्केट में लगे बिजली के तार काफी पुराने होने के साथ-साथ जर्जर हो चुके हैं, जो लोड़ को जरा भी सहन नहीं कर पा रहे हैं और टूट कर गिर रहे हैं। इससे विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो रही है। वहीं लगा ट्रांसफार्मर भी कम क्षमता का है जो आए दिन फुंक जाता है। इससे व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने उक्त समस्या के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

दूसरी ओर युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अतुल राठी ने मांग की कि रात के समय जो बिजली कटौती का रोस्टर है उसे तत्काल बदला जाए और बिजली मिले। क्योंकि रात में बिजली न आने से चोरी होने का खतरा बना रहता है। वहीं उन्होंने अवागढ़ और जलेसर में जिन व्यापारियों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज हुए हैं उन्हें तत्काल वापस लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अमित कुमार गुप्ता, निर्मल कुमार जैन, गणेश वार्ष्णेय, शमशाद सलमानी, करीम कुरैशी, पप्पू, कल्लन, मो. रिजवान, मु. गुफ्फान, हासिम सिद्दीकी आदि व्यापारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed