{"_id":"20e0151ff966a29bb8850a812790bc2b","slug":"the-bike-was-hit-by-freight-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी की चपेट में आई बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी की चपेट में आई बाइक
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसबे में नगर के बीचों बीच का रेल क्रासिंग मुसीबत बनता जा रहा है। मंगलवार को एक बाइक सवार युवक बंद रेलवे क्रासिंग से अपनी बाइक निकालने की कोशिश कर रहा था। उसी समय बाइक रेल पटरी के स्लीपर में फंस गई। ऐसी स्थिति में पीछे से आ रही मालगाड़ी देख युवक भाग गया और उसकी बाइक के परखच्चे उड़ गए। गौरतलब हो कि अमर उजाला ने बुधवार को अंक में ही सहावर के रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज की मांग का लोगों को होने वाली परेशानियों को लेकर समाचार प्रकाशित किया था। सहावर में ओवरब्रिज बेहद आवश्यक है। पूर्व में भी इसी तरह के कई हादसे इस रेलवे क्रासिंग पर हो चुके हैं।
विज्ञापन