फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The arrest of the accused is not encompass BSP

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर बसपा का धरना

Fri, 22 May 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 22 May 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
जलेसर क्षेत्र के एक गांव में दबंगों द्वारा दलित युवती के साथ बलात्कार कर हत्या किए जाने के मामले को लेकर शुक्रवार को सैकड़ों बसपा कार्यकर्ताओं ने कचहरी स्थित बसपा कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। बाद में जुलूस निकालते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां एडीएम वित्त राजेंद्र कुमार को आरोपियों की गिरफ्तारी और बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बसपा कार्यकर्ताओं ने शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन



धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री राजवीर सिंह ने कहा कि हत्या के आरोपियों की एटा-जलेसर पुलिस द्वारा अब तक गिरफ्तारी नहीं की है। आरोपी गांव में घूम रहे हैं। उनके द्वारा अन्य दलित लड़कियों को उठा ले जाने की आए दिन धमकियां दी जा रही हैं। गजेंद्र सिंह चौहान बबलू ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मखौल बनकर रह गई है। अराजकतत्व निरकुंश हैं, उनके द्वारा आए दिन बढ़ी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इसके बावजूद उनकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है।
विज्ञापन



सत्ता पक्ष के इशारे पर दूसरी पार्टी के नेताओं पर फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं। धरना प्रदर्शन को अमांपुर विधायक ममतेश शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सागर आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल कोऑडिनेटर धर्मेंद्र सोनी, नूर मोहम्मद, बलवीर भास्कर, अखिलेश दिनकर, रमेश जाटव,  जहीर अहमद, जितेंद्र जीत, ज्ञानेंद्र पाल, महेश चंद्र, तहसील दार, नन्नू सिंह वर्मा, भूप सिंह राठौर, श्याम सिंह आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed