फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The ambulance was stuck in the traffic jam for 45 minutes, the pregnant woman kept suffering from pain

Etah News: 45 मिनट जाम में फंसी रही एंबुलेंस, दर्द से तड़पती रही गर्भवती

Sat, 08 Mar 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 08 Mar 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
The ambulance was stuck in the traffic jam for 45 minutes, the pregnant woman kept suffering from pain
जलेसर में जात की भीड़ से लगे जाम में फंसी एंबूलेंस। संवाद
जलेसर। नगर में शनिवार को सीएचसी से 100 मीटर की दूरी पर एक एंबुलेंस 45 मिनट तक जाम में फंसी रही। इसमें मौजूद गर्भवती दर्द से तड़पती रही। जाम खुलवाने को एंबुलेंस चालक ने 112 डायल पर प्रयास किया, लेकिन कॉल रिसीव न होने पर जाम खुलने तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रत्येक शनिवार को नगर में छोटे मियां-बड़े मियां और शनि मंदिर की जात होने पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह गड़बड़ा जाती है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने पर पूरे नगर में जाम के हालात रहते हैं। शनिवार को मोहल्ला छत्ता की छोटी दरगाह पर जबरदस्त भीड़ थी। इसौली चौराहे की ओर से आ रही एंबुलेंस सीएचसी से 100 मीटर पहले जाम में फंस गई। ईएमटी अंकित ने बताया इससे पहले एक अन्य मरीज को लेकर 35 मिनट तक जाम में फंसा रहा। हर शनिवार को परेशानी होने पर दरगाह कमेटी के लोगों से व्यवस्था बनाने को कहा गया है, ताकि जाम न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed