{"_id":"68a70c289aa23e6d580e3604","slug":"the-accused-of-murder-was-standing-near-the-house-mistake-by-delhi-police-etah-news-c-163-1-eta1003-137884-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मकान के पास खड़ा था हत्यारोपी, चूक गई दिल्ली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मकान के पास खड़ा था हत्यारोपी, चूक गई दिल्ली पुलिस
Thu, 21 Aug 2025 05:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 21 Aug 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
जैथरा। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने बृहस्पतिवार को तड़के कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर में एक हत्यारोपी की तलाश में दबिश दी। आरोपी अपने मकान के पास खड़ा था लेकिन पहचान न होने के कारण दिल्ली पुलिस उसे गिरफ्तार करने से चूक गई।
कस्बे के मोहल्ला गांधीनगर में बृहस्पतिवार सुबह 6 बजे एक मकान के सामने गाड़ी आकर रुकी। गाड़ी से सादा कपड़ों में छह-सात लोग उतरकर ऋतिक के बारे में जानकारी करने लगे। गर्मी का मौसम होने पर उस समय लोग बाहर थे। अनजान लोगों को देख मोहल्ले के लोग संशय में पड़ गए। दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई को मकान के पास खड़ा ऋतिक देख रहा था लेकिन पुलिस उसको पहचान नहीं सकी। पुलिस जैसे ही उसके मकान के अंदर घुसी वह मामले को समझकर फरार हो गया। पक्की लोकेशन होने पर दिल्ली पुलिस मकान की बारीकी से तलाशी लेती रही।
ऋतिक के न मिलने पर उसकी बहन को साथ लेकर उसके दूसरे मकान सूर्यनगर पहुंची। यहां पर भी ऋतिक के न मिलने पर पुलिस खाली हाथ लौट गई। जानकारी किए जाने पर दिल्ली पुलिस ने बताया दिल्ली के थाना वृंदापुर में 18 अगस्त को हुई एक हत्या में ऋतिक आरोपी है उसकी तलाश में यहां आए थे। उनके पास उसकी पक्की लोकेशन थी। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि ऋतिक बुधवार की शाम को ही घर पर आया था।