{"_id":"68b33999b9d77b5f3c0d21d9","slug":"the-78-meter-long-flag-hoisted-in-the-jail-is-registered-in-the-world-record-etah-news-c-163-1-eta1004-138293-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जेल में फहराया गया 78 मीटर लंबा झंडा वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जेल में फहराया गया 78 मीटर लंबा झंडा वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज
Sat, 30 Aug 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 30 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिला कारागार में 78 मीटर लंबा तिरंगा 15 अगस्त को फहराया गया था। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दुनिया की सभी जेल में फहराए जाने वाले झंडों में से सबसे बड़ा झंडा मानकर इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल कर प्रमाणपत्र जारी किया है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विचार व्यक्त करते हुए जिला कारागार की अधीक्षक अंकेक्षिता श्रीवास्तव ने शनिवार को कहा कि यह हर्ष और गर्व का विषय है। यह उपलब्धि निश्चित रूप से अपने आप में अनूठी पहल है।
कारागार सुधारों के क्षेत्र में पिछले 18 वर्षों से सफलतापूर्वक कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. प्रदीप रघुनंदन ने कहा कि उनका प्रयास है कि कारागार सही मायने में सुधार ग्रह की भूमिका में आएं। जहां प्रत्येक बंदी अपनी क्षमताओं के अनुसार अपने व्यक्तित्व और कृतित्व का विकास करते हुए कारागार जीवन को अपने लिए उपयोगी बनाए।
विज्ञापन
सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी, एमएलसी आशीष यादव, विधायक सत्यपाल राठौर, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग के सदस्य डॉ. आरके दीक्षित, पूर्व सांसद हरनाथ सिंह यादव, पूर्व विधायक शिशुपाल सिंह यादव आदि ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।