फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   tete mein pheerojaabaad, baidamintan mein aagara avval

टेटे में फीरोजाबाद, बैडमिंटन में आगरा अव्वल

Sat, 10 Dec 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 Dec 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
tete mein pheerojaabaad, baidamintan mein aagara avval
टेबल टेनिस और बैडमिंटन प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आगरा जोन आगरा की अंतर जनपदीय तीन दिवसीय टेबल टेनिस और बैडमिंटन प्रतियोगिता का शनिवार को गोविंद वल्लभपंत स्टेडियम में समापन हो गया। इस दौरान टेबल टेनिस के फाइनल मुकाबले में फीरोजाबाद और बैडमिंटन में आगरा की टीम अव्वल रहीं। दोनों टीमों ने महिला और पुरुष वर्ग के मैचे जीते। मुख्य अतिथि डीआईजी अलीगढ़ आरपीएस यादव ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

आगरा जोन आगरा की तीन दिवसीय टेबल टेनिस और बैडमिंटन स्पर्धा आठ दिसंबर से गोविंद वल्लभपंत स्टेडियम में पुरुष और महिला वर्ग बीच चल रही थी। शनिवार को टेबल टेनिस में पुरुष वर्ग फाइनल मुकाबला आगरा और हाथरस के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले मे आगरा ने हाथरस की टीम को हराकर मैच पर कब्जा जमाया। वहीं, महिला वर्ग में टेबल टेनिस का फाइनल मुकाबला आगरा और मथुरा के बीच खेला गया। यहां आगरा की टीम ने मथुरा को हराकर मैच जीत लिया। वहीं, दूसरी ओर बैडमिंटन में पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला आगरा और फीरोजाबाद के बीच हुआ। इसमें फीरोजाबाद की टीम ने आगरा को हराया। उधर, महिला वर्ग में बैडमिंटन का फाइनल मुकाबला फीरोजाबाद और एटा के बीच खेला गया। इसमें फीरोजाबाद की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए एटा को हरा कर मैच पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि डीआईजी अलीगढ़ आरपीएस यादव ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। एएसपी बिसर्जन सिंंह यादव, सीओ सिटी परशुराम, सीओ निवेश कटियार समेत अनेक पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed