{"_id":"652ae944da2608acd903cfd5","slug":"testing-of-machines-successful-power-generation-will-start-soon-etah-news-c-163-1-sagr1019-6875-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मशीनों की जांच सफल, जल्द शुरू होगा बिजली उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मशीनों की जांच सफल, जल्द शुरू होगा बिजली उत्पादन
Sun, 15 Oct 2023 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
एटा। जवाहर तापीय विद्युत परियोजना में शनिवार को मशीनों का टेस्टिंग सफल हो गई। अब जल्द की यहां बिजली उत्पादन किया जाएगा। हालांकि अभी मशीनों में कुछ काम बाकी है। शनिवार को यहां टेस्टिंग के दौरान 15 से 20 मेगावट बिजली का उत्पादन हुआ है।
जवाहर तापीय परियोजना 1320 मेगावट की बनाई जा रही है। 660 मेगावट की एक यूनिट पर कार्य पूरा हो गया था। इस पर यहां बिजली का उत्पादन करने के निर्देश दिए गए। जहां 23 सितंबर को मशीनों को चलाया गया। इस दौरान 24 सितंबर तक मशीनें चलीं। वहीं 111 मेगावट बिजली का उत्पादन किया गया। इसके बाद से मशीनें फिर खराब हो गई थी। 30 सितंबर को मशीनों को दोबारा चालू किया गया। इसके बाद लगभग आठ घंटे मशीनें चली। जैसे ही मशीनों ने लोड उठाया। लोड उठने के कुछ समय बाद ही फाल्ट हो गया और मशीनों को बंद कर दिया गया। इसके बाद से लगातार मशीनों की टेस्टिंग की जा रही थी। बाहर से भी तकनीकी टीम को बुलाना पड़ा था। शनिवार को मशीनों को चालू किया गया। करीब सात से आठ घंटे बाद मशीनों पर लोड डाला गया। इस दौरान करीब 15 से 20 मेगावट बिजली का उत्पादन हुआ। इस दौरान तकनीकी टीम सहित इंजीनियरों को लगा कि मशीन में कुछ काम होना और बाकी है। इस पर मशीनों को बंद कर दिया गया। अब एक दो दिन में यहां जो खामी है। उसको दुरुस्त कर बिजली का उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा।
मशीनों की टेस्टिंग सफल रही। कुछ काम मशीनों में होना है उसको किया जा रहा है। जल्द ही 300 मेगावट तक बिजली का उत्पादन किया जाएगा। - मनोज श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियंता जवाहर तापीय परियोजना