फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   tengana, police

तेलंगाना से बरामद हुई अपहृत किशोरी, आरोपी दबोचा

Sat, 12 Oct 2019 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
tengana, police
पुलिस लाइन से अपहरण के आरोपी को जेल भेजने से पहले जानकारी देते एसएसपी- अमर उजाला - फोटो : ETAH
एटा। दूसरे समुदाय की किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को किशोरी सहित तेलंगाना से अवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को तीन बार तेलंगाना के चक्कर लगाने पड़े। इसके बाद पुलिस को सफलता हाथ लगी है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि थाना अवागढ़ में तीन जुलाई को एक 15 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस वारदात को गंभीरता से ले रही थी। अपहृत किशोरी की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू किए तो आरोपी के तार तेलंगाना से जुड़े मिले। किशोरी की लोकेशन भी तेलंगाना में मिल रही थी। किशोरी की बरामदगी के लिए प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। दो बार पुलिस टीम तेलंगाना तक पहुंचकर वापस लौट आई और सफलता नहीं मिली। तीसरी बार पुलिस गई तो कस्बा और थाना बौधना जिला निजामाबाद तेलंगाना से आरोपी आमिर खान पुत्र गरीब खां निवासी ग्राम गनेशपुर थाना अवागढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर अपहृत किशोरी भी सकुशल बरामद कर ली गई। पुलिस दोनों को शुक्रवार रात अवागढ़ थाना लेकर पहुंची। पुलिस ने आरोपी आमिर खान को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


किशोरी को भगा ले जाने की रिपोर्ट
जैथरा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि राजू पुत्र लखमीचंद्र निासी गांव मोमू नगर थाना कपिल जिला फर्रूखाबाद दो दिन पहले किशोरी बहला फुसलाकर ले गया था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी और किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed