फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   teenager who came under wheels of tractor was crushed to death While robbing Rs in wedding procession in Etah

दर्दनाक हादसाः बरात में पैसे लूटते समय ट्रैक्टर के पहिए की नीचे आया किशोर, मातम में बदला खुशी का माहौल

Sun, 12 Feb 2023 07:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Feb 2023 07:29 PM IST
सार

एटा जिले में बरात में पैसे लूटते समय एक किशोर ट्रैक्टर पहिए के नीचे आ गया। इससे कुचलकर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद पलभर में ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन
teenager who came under wheels of tractor was crushed to death While robbing Rs in wedding procession in Etah
आशीष कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बरात आगवानी के लिए आ रही थी। इसी बीच 10 रुपये का नोट लूटने के लिए जैसे ही किशोर आगे बढ़ा, वह साउंड सिस्टम लगाकर चल रहे ट्रैक्टर के पहिए की नीचे आ गया। कुचलकर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला।  

विज्ञापन


घटना सकीट थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव की है। शनिवार को गांव निवासी महिपाल सिंह की पुत्री पूजा की शादी थी। बरात मारहरा थाना क्षेत्र के नौजलपुर गांव से आई थी। प्रमोद कुमार दूल्हा बने थे। बरात चढ़त के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर साउंड सिस्टम लगाकर रंगशाला बनाई गई थी। इसमें कुछ डांसर नृत्य कर रहे थे। बरात में शामिल लोग आगवानी के लिए वधू पक्ष के घर जा रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान खुशी का माहौल था। लोग गानों पर नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसी समय किसी ने 10-10 रुपये के कुछ नोट उछाले। इस नोट के लपकने के लिए गांव निवासी सत्यपाल सिंह का 14 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार आगे बढ़ा। वह नोट उठाने के लिए नीचे झुका तो ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। कुचलकर उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी की खुशियां मातम में बदल गईं

घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। भीड़ में भगदड़ हो गई। शादी की खुशियां पल भर में ही मातम में बदल गईं। बरात में आए लोग दहशत में आ गए। वह बिना खाना खाए ही वापस लौट गए। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल हो गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला। 


इसके बाद शादी की सभी रस्में महज औपचारिक रूप से निभाई गईं। माहौल पूरी तरह गमगीन रहा। दूल्हा पक्ष से महज चार-पांच लोग ही थे, जो सुबह बरात विदा करवाकर ले गए। गांव निवासी तेजप्रताप सिंह ने बताया कि गांव से करीब आधा किमी दूरी से बरात आगवानी के लिए आ रही थी। ट्रैक्टर पर सजाई गई रंगशाला बमुश्किल 20 मिनट ही चल पाई थी। इसके बाद हादसा हो गया। 

हादसा होने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची

थाना प्रभारी अनुज चौहान ने बताया कि हादसा होने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों से बात करके जानकारी ली गई। ग्रामीणों ने बताया कि रंगशाला में नृत्य कर रहे कलाकारों पर किसी ने 10-10 रुपये के नोट उड़ाए थे। पास में ही खड़ा किशोर नोट लपकने के लिए भागा। तभी ट्रैक्टर के पहिया के नीचे आ गया। कुचलने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।



बताया कि सत्यपाल सिंह का कहना है कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। उनकी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed