{"_id":"669fe9ffcf8cfef12b085a8c","slug":"teenager-stole-80-thousand-rupees-from-seed-shop-etah-news-c-163-1-sagr1016-120218-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बीज की दुकान से किशोर ने चुराए 80 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बीज की दुकान से किशोर ने चुराए 80 हजार रुपये
Tue, 23 Jul 2024 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 23 Jul 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
राजा का रामपुर। थाना क्षेत्र के गांव बिल्सड़ पुवायां में बीज की दुकान से सोमवार रात 80 हजार रुपये की चोरी हो गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। जिसमें एक किशोर चोरी करता नजर आ रहा है।
अनिल दुबे ने पुलिस को बताया कि बीज की दुकान में बीज भुगतान के लिए 80 हजार रुपये रखे हुए थे। जिन्हें चोरी कर लिया गया है। जब दुकान पर आकर देखा तो गल्ले में रखे हुए रुपये गायब थे। फिर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को चेक किया तो उसमें पूरी घटना रिकॉर्ड मिली। बताया कि पूर्व में तीन बार चोरी हो चुकी है। तीन दिन पहले ही दुकान पर कैमरे लगवाए हैं। कैमरे में दिख रहा किशोर कंपिल थाना क्षेत्र के गांव का रहने वाला निकला। वहां जाकर उसके पिता से बात की और लड़के से पूछताछ की। इस दौरान तीन बार पहले हुई चोरियों को भी उसने कबूल कर लिया। थाना प्रभारी रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद