फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Teenager raped a four and a half year old innocent girl

Etah News: साढ़े चार साल की मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म

Sat, 16 Dec 2023 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 16 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Teenager raped a four and a half year old innocent girl
एटा। थाना मलावन क्षेत्र में शनिवार की शाम खेत पर अपने बड़े भाई के साथ बकरी चराने गई मासूम के साथ किशोर ने दुष्कर्म की वारदात कर डाली। बच्ची ने घर जाकर बताया तो परिजन के होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और किशोर को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन



पिता का कहना है कि शाम को साढ़े चार साल की बेटी भाई के साथ गांव के पास ही खेतों में बकरी चराने के लिए गई थी। कुछ समय बाद भाई किसी काम से चला गया। वहां पर पहले से गांव का ही एक किशोर बकरी चरा रहा था। यहां पर बेटी के साथ उसने गलत काम किया। जब बेटी घर पर शाम करीब 4.45 बजे आई तो दर्द से परेशान थी। उसने अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि बच्ची के साथ ही गांव का 13 साल का नाबालिग बकरी चरा रहा था। इसी दौरान बच्ची के साथ उसने दुष्कर्म की वारदात की है। परिजन थाना लेकर आए और पूरी घटना बताई। इसके बाद बच्ची को अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी नाबालिग किशोर को पकड़ लिया है और पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मोहल्ले में गाजियाबाद की महिला युवक के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। महिला ने आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है। इसमें कहा है कि 8 साल से शादी का झांसा देकर अरविंद यादव निवासी गांव मोहब्बतपुर थाना अवागढ़ किराए का मकान लालपुर में लेकर रखता आ रहा है। जब शादी की बात की जाती तो पिटाई कर हत्या की धमकी देता है। कई बार मायके जबरन भेजने के लिए कह चुका है। आरोप है कि उसके अन्य लड़कियों से भी संबंध हैं। इसकी जानकारी होने पर विरोध किया तो शनिवार को पीटा गया। कोतवाली प्रभारी निर्दोष सेंगर ने बताया कि दोनों ही पहले से शादीशुदा हैं। शिकायत लेकर महिला आई है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed