फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Teenager kidnapped, mother expressed fear of selling him

Etah News: किशोर का अपहरण, मां ने बेचने की जताई आशंका

Fri, 12 Jan 2024 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 12 Jan 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Teenager kidnapped, mother expressed fear of selling him
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र मंडी समिति के सामने स्थित काशीराम काॅलोनी में रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। गैर समुदाय के युवक पर पुत्र का अपहरण कर बेचने की आशंका जताई है। मामला 8 जनवरी का है। लापता किशोर का अब तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

काशीराम काॅलोनी निवासी पूनम पत्नी केशव सिंह ने काॅलोनी के ही नाहिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कहा कि 8 जनवरी को पुत्र विनीत कुमार (15) लापता हो गया। इसके बाद छानबीन की गई और रिश्तेदारी आदि जगहों पर तलाश किया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। तब काॅलोनी के अमीन ने बताया कि विनीत को नाहिद के साथ देखा गया था। जब नाहिद के पिता नाजिम के फोन पर बात की तो कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। आरोप है कि अगले दिन एक नंबर से फोन आया, आवाज विनीत की थी। उसने पापा कहा ही थी कि तभी फोन किसी ने छीन लिया और बंद कर दिया। जब बाद में कॉल किया तो फोन नहीं उठा। फिर से कॉल किया तो फोन उठाया और कहा कि तेरे बेटे से बात नहीं हो पाएगी। आशंका जताई गई है कि बेटे का अपहरण कर बेच दिया है या फिर कोई अप्रिय घटना कर दी गई है। कोतवाली प्रभारी निर्दाेष सिंह सेंगर ने बताया कि जिस नंबर से बात होना बताया गया है वो हरियाणा का है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed