{"_id":"676c5f799b5f437b510f9135","slug":"teenager-injured-by-monkey-attack-etah-news-c-163-1-sagr1016-127434-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बंदर के हमले से किशोर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बंदर के हमले से किशोर घायल
Thu, 26 Dec 2024 02:11 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
राजा का रामपुर। कस्बे के मोहल्ला छोटी कनेसर में एक बालक पर बंदर ने हमला कर दिया। सब्जी के भगाेने में गिरने से वह झुलसकर घायल हो गया।
अखिलेश सिंह राठौर का 10 वर्षीय पुत्र शिवम बुधवार सुबह घर के आंगन में बैठा था। पास में ही चूल्हे पर सब्जी बन रही थी। तभी अचानक एक बंदर वहां कूदा और शिवम पर हमलावर हो गया। डरकर भागते समय शिवम चूल्हे पर रखे भगोने पर गिर पड़ा और झुलसकर घायल हो गया।
बता दें कि कुछ ही दिन पहले कस्बा के मोहल्ला कायस्थान निवासी दिलीप का 8 वर्षीय पुत्र अनिकेत बंदरों के हमले में छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हुआ था। तमाम हादसों के बावजूद जिम्मेदारों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे लोग परेशान हैं। अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सरल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जल्द से जल्द बंदरों को पकड़वाया जाएगा।