{"_id":"605f645c8ebc3ecc5f0d1289","slug":"teenager-dies-in-car-collision-etah-news-agr4863584168","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से किशोर की मौत
विज्ञापन
एटा। थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव ततारपुर के पास शुक्रवार देरशाम कार की टक्कर लगने से 10 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। वहीं जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में 10 वर्षीय किशोरी सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव बादामपुर निवासी कृपाल सिंह और उनका 10 वर्षीय पुत्र आकाश उर्फ हृदेश शुक्रवार देरशाम बाइक पर सवार होकर बाजार से घर लौट रहे थे। ततारपुर दोयम के पास एक कार ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में आकाश की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं कृपाल सिंह घायल हो गए। इधर, हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराया। कृपाल सिंह ने बताया कि छह माह पूर्व उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। अब हादसे में इकलौते पुत्र की भी मौत हो गई। किशोर की मौत से पूरे गांव में गमगीन माहौल है।
विज्ञापन
थाना सकीट क्षेत्र स्थित गांव कोंची डेरा के पास शुक्रवार देरशाम बाइक की टक्कर लगने से सुमाना पुत्री इंस्पेक्टर निवासी गांव कोंची डेरास घायल हो गई। हादसे में बाइक सवार रवींद्र निवासी गांव टोडरपुर थाना गंगीरी जिला अलीगढ़ भी घायल हो गया।
दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य हादसों में जय सिंह निवासी लालपुर जैथरा, योगेश निवासी हिम्मतपुर थाना कोतवाली देहात और धर्मवीर सिंह निवासी भीकमपुर थाना, जिला भिंड, मध्य प्रदेश घायल हुए हैं। इन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।