Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   teenager died after getting electrocuted by fencing done in field in Etah

Etah: करंट लगने से किशोर की मौत, फसल रखवाली के लिए गया था खेत, की गई तारबंदी में दौड़ रही थी बिजली

Thu, 01 Feb 2024 06:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 Feb 2024 06:33 PM IST
सार

एटा में करंट लगने से किशोर की मौत हो गई। वह फसल रखवाली के लिए खेत गया था। यहां पड़ोसी ने अपने खेत में तारबंदी की है। इसमें करंट दौड़ रहा था। बालक उसकी चपेट में आ गया। 

विज्ञापन
teenager died after getting electrocuted by fencing done in field in Etah
खेत में तारबंदी कर प्रवाहित किया गया करंट। संवाद - फोटो : ETAH

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में किशोर करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। किशोर खेत की तरफ गया था। वहीं की गई तारबंदी में आ रहे करंट की चपेट में आ गया।  

विज्ञापन


करंट लगने से जोगराज के 12 वर्षीय पुत्र चंचल बाबू की मौत हुई है। वह मूल रूप से फिरोजाबाद जिले के एका थाना क्षेत्र के नगला स्वामी गांव का रहने वाले हैं। पिता ने बताया कि खेत में मटर की फसल खड़ी है। फसल को पक्षी ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसकी वजह से बेटा रखवाली करने के लिए बृहस्पतिवार की सुबह गया था। वहां पड़ोस में ही दूसरे व्यक्ति के खेत में तारबंदी करके बिजली का करंट लगाया गया है। 
विज्ञापन


वह रात में करंट लगाता है और दिन में हटा देता है। इसका आभास बेटे को नहीं था। इससे वह चपेट में आ गया। खेत पर ही करंट लगने से गिर गया। एक घंटे बाद करीब 11 बजे मैं खेत पर गया तो बेटा जमीन पर अचेतावस्था में पड़ा मिला। तब एक निजी चिकित्सक को दिखाया। वहां से मना किया तो मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने जांच करने के बाद मृत बता दिया। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम के ही घर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed