फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Teenager ate pesticide after being reprimanded for running mobile, admitted

Etah News: मोबाइल चलाने पर डांटा तो किशोरी ने खाया कीटनाशक, भर्ती

Thu, 29 Aug 2024 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 29 Aug 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Teenager ate pesticide after being reprimanded for running mobile, admitted
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में एक मोहल्ला में किशोरी को अधिक मोबाइल चलाने पर पिता ने डांट दिया। नाराज होकर किशोरी ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। परिजन ने उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। वहीं एक महिला और युवक ने भी घर में कहासुनी होने पर विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। तीनों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के नगला गोकुल निवासी जगवीर ने बताया कि 15 वर्षीय पुत्री क्रांति मोबाइल का अधिक प्रयोग करती है। इस बात को लेकर मैंने बुधवार की देर शाम उसको डांट दिया। जिससे नाराज होकर उसने घर में रखा हुआ कीटनाशक खा लिया। जानकारी होने पर मेडिकल कॉलेज लेकर आए, यहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

वहीं, शहर के लोधीनगर निवासी उमेश ने बताया की पत्नी रेखा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नाराज रेखा ने घर में रखा हुए कीटनाशक का सेवन कर लिया। थाना कोतवाली देहात के गाजीपुर पहोर निवासी टिंकू की घर में किसी बात को लेकर परिजन से कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर उसने धान में लगाने वाली दवा का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed