फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Teenage girl's scarf got stuck while threshing, condition critical

Etah News: थ्रेशिंग करते समय फंसा किशोरी का दुपट्टा, हालत नाजुक

Wed, 16 Apr 2025 05:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 16 Apr 2025 05:58 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl's scarf got stuck while threshing, condition critical
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव सहसपुर में थ्रेशिंग करते समय एक किशोरी का दुपट्टा थ्रेशर के पटे में फंस गया। चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन ने थ्रेशर को रोककर किशोरी को बचाया और मेडिकल कॉलेज लाए, यहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गांव सहसपुर निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि इस समय गेहूं की कटाई चल रही है। खेत में खड़ी गेहूं की फसल को काटने के बाद मंगलवार को थ्रेशिंग करा रहे थे। बेटी सोपाली थ्रेशर मशीन में गेंहू के बोझ लगा रही थी। किसी तरह से अचानक उसका दुपट्टा थ्रेशर के पटे में फंस गया। इसके कारण वह मशीन में अंदर की ओर खिंचने लगी। चीख सुनकर साथ काम कर रहे लोगों ने मशीन को बंद करके सोपाली के दुपट्टे को निकाला, तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। परिजन गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

थ्रेशिंग करते समय बरतें सावधानी
1. गले में दुपट्टा या फंसने वाले ढीले कपड़े पहनकर थ्रेशर पर काम न करें।
2. कम अनुभवी या महिलाओं को थ्रेशर के ऊपर बोझ लगाने के लिए खड़ा न करें।
3. निर्धारित से ज्यादा बोझ जबरन थ्रेशर की चर्खी के अंदर न डालें।
4. दूर खड़े होकर काम करें और आपात स्थिति में थ्रेशर की चर्खी के पास लगे हुए हत्थे का प्रयोग करें।
(जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह के हवाले से)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed