फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Teej markets drew crowds to buy

तीज की खरीदारी को बाजारों में उमड़ी भीड़

Thu, 04 Aug 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Thu, 04 Aug 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Teej markets drew crowds to buy
तीज की खरीदारी को बाजारों में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
हरियाली तीज पर्व मनाने को महिलाओं में काफी उत्साह नजर आ रहा है। आजकल देर रात तक तीज के बाजार गुलजार हो रहे हैं। महिलाओं को देर रात तक बाजारों में खरीदारी करते देखा जा रहा है। बाजारों में सबसे ज्यादा खरीदारी झूला रस्सी की हो रही हैं। पर्व क के लिए महिलाओं में मेहंदी का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। तीज की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने श्रगार का सामान भी खरीदा। साथ ही महिला संगठनों ने तीज महोत्सव पर आयोजन शुरू कर दिए हैं, तो स्कूलों में गुरुवार को मेंहदी प्रतियोगिता के साथ तीज महोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाएगा। गुरुवार को बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ नजर आई। बाजार में महिलाओं ने जमकर हरी साड़ी, हरी चूड़ियों की खरीदी। मेंहदी लगवाने को महिलाओं में होड़ मची रही। सुबह से देर शाम तक बाजारों और घरों में मेंहदी लगवाई गईं। तीज पर्व पर पार्वती के लिए व्रत रखने की मान्यता है। व्रत रखने से सुहागिन महिलाओं के सुहाग की आयु लंबी होती है। ऐसे मां पार्वती और शिव की आराधना के साथ महिलाओं ने व्रत रखने की तैयारी भी की है।
विज्ञापन


अरी बहना सातों सहेली चलो संग...
एटा। हरियाली तीज पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुवार को जैन नगर स्थित माधौ कुंज जैन नगर महिला संगठन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं ने‘ झूला तो पड़ गयौ अमुवा की डार पे, कच्ची नीम की निबोरी सावन जल्दी अईयो रे ’जैसे मल्हार गाकर हरियाली तीज पर्व मनाया। कार्यक्रम संयोजिका बबिता जैन प्रेरणा ने बताया कि आधुनिक पीढ़ी हरियाली तीज का महत्व भूलती जा रही है। सह संयोजिका इंद्रा सहाय ने कहा तीज का त्योहार पर मां पार्वती से पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। कार्यक्रम में श्रद्धा सहाय, सुरभि सहाय, मेघा जैन, नीतू जैन, सरिता अग्रवाल, ऊषा जैन, श्यामलता अग्रवाल, विमलादेवी जैन, प्रवीना जैन, प्रीति जैन, मृदुल जैन, कंचन जैन समेत तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में हुई मेंहदी प्रतियोगिताएं
हरियाली तीज के मौके पर स्कूलों में मेंहदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पीपल अड्डा स्थित गंगा एकेडमी में प्रधानाचार्या पूनम उपाध्याय ने विद्यार्थियों को हरियाली तीज का महत्व बताया। छात्राओं ने हाथों पर मेंहदी रचाई। कार्यक्रम में धर्मेंद्र शर्मा, अनीता, पूजा, ललित, पूजा शाक्य, शोभा, रंजीता समेत तमाम स्टाफ मौजूद रहा। जीटी रोड स्थित एसएएस पब्लिक स्कूल में मेंहदी प्रतियोगिता में छात्रा रवीना, काजल, दीक्षा, निकिता, बीना, यशोदा, रिया ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य बीना आर्य ने हरियाली तीज का महत्व बताया। कार्यक्रम में शिवानी, श्वेता, अंजली समेत तमाम शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

आज होगी प्रतियोगिता
भारत विकास परिषद की ओर से शुक्रवार को हरियाली तीज महोत्सव मनाया जाएगा। केशव सरस्वती शिशु मंदिर में दोपहर तीन बजे से प्रतियोगिताएं होंगी। परिषद की पूनम अग्रवाल ने सभी कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।


बाजारों में जमकर खरीदारी
हरियाली तीज के उपलक्ष्य में गुरुवार को महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। सबसे ज्यादा भीड़ नगर के बाबूगंज, गांधी मार्केट, घंटाघर, सराफा बाजार, सब्जी मंडी, भोला मार्केट में रही। तीज को लेकर महिलाओं ने साड़ी, मेहंदी और चूड़ियों की जमकर खरीद की। वहीं ब्यूटी पार्लरों पर भीड़ देखी गई। वहीं मेहंदी लगाने वालों ने भी महिलाओं और युवतियों से मुंह मांगे दाम वसूले। मेहंदी विक्रेता आरिफ ने बताया कि तीज पर मेहंदी की बिक्री बढ़ जाती है, जो कि रक्षाबंधन तक चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed